कुत्तों में टिक (Ticks) लग जाना एक आम समस्या है, खासकर गर्मियों और बारिश के मौसम में। ये छोटे से कीड़े दिखने में भले ही छोटे लगें, लेकिन अगर समय पर हटाए न जाएं तो ये गंभीर बीमारियाँ फैला सकते हैं, जैसे कि स्किन इंफेक्शन, फीवर या यहां तक कि लाइम डिजीज।
Table of Contents
Toggleअगर आपके प्यारे डॉगी को टिक लग गए हैं, तो घबराइए नहीं। इस ब्लॉग में हम आपको बताएंगे टिक को सुरक्षित और असरदार तरीके से कैसे हटाएं — वो भी बिना डॉगी को तकलीफ दिए। तो चलिए जानते है, How to remove Ticks from dog.
Identify the tick- टिक को पहचानें
सबसे पहले जानिए कि टिक होते क्या हैं।
टिक छोटे-छोटे भूरे या काले रंग के कीड़े होते हैं जो कुत्ते की त्वचा में चिपक जाते हैं और उसका खून चूसते हैं। आमतौर पर ये गर्दन, कानों के पीछे, पैरों के बीच और पूंछ के पास पाए जाते हैं।
टिप: अगर आपका डॉग बार-बार खुद को खुजा रहा है या कोई गांठ जैसी चीज़ दिख रही है, तो ध्यान से चेक करें वह टिक हो सकता है।
Necessary preparations before removing the tick - टिक हटाने से पहले जरूरी तैयारी
1. ग्लव्स पहनें: टिक हटाने से पहले अपने हाथों को सुरक्षित रखें।
2. टिक रिमूवर टूल या फाइन-टिप टवीज़र (चिमटी): टिक को हटाने के लिए एक अच्छा टूल जरूरी है।
3. एल्कोहल या डेटोल: टिक हटाने के बाद साफ करने के लिए।
4. कुत्ते को शांत करें: उसे प्यार से पुचकारें ताकि वो डरे नहीं।
टिक कैसे हटाएं — Step-by-Step
1. टिक को ढूंढें: कुत्ते के शरीर को अच्छी तरह से चेक करें — खासकर कानों के पीछे, गर्दन, अंडरआर्म्स और पंजों के बीच।
2. चिमटी से पकड़ें: टिक को उसकी गर्दन के पास से मजबूती से पकड़ें। ध्यान रखें कि शरीर को न दबाएं वरना टिक अंदर का बैक्टीरिया स्किन में छोड़ सकता है।
3. धीरे-धीरे खींचें: टिक को सीधे ऊपर की ओर खींचें, झटका न दें। अगर सही से निकला, तो टिक पूरा बाहर आ जाएगा।
4. टिक को खत्म करें: उसे एल्कोहल में डाल दें या टॉयलेट में फ्लश कर दें। कभी भी नाखून से कुचलें नहीं।
5. स्किन साफ करें: उस जगह को डेटोल या एंटीसेप्टिक से साफ करें।
6. डॉग को प्यार करें: उसने बहुत बहादुरी से सब सहा है, अब एक ट्रीट तो बनती है!
What not to do - क्या न करें
कभी भी टिक को हाथ से खींचने की कोशिश न करें।
घर के घरेलू नुस्खों (जैसे तेल, वैसलीन) से टिक को मारने की कोशिश न करें — इससे वो ज़्यादा टॉक्सिन रिलीज़ कर सकता है।
टिक के शरीर को न दबाएं।
When to see a doctor? - कब डॉक्टर के पास जाएं?
अगर टिक हटाने के बाद ये लक्षण दिखें तो वेट से ज़रूर मिलें:
बुखार
सुस्ती
खाना न खाना
स्किन पर सूजन या पस
टिक से बचाव के उपाय -
हर हफ्ते डॉग की स्किन चेक करें।
डॉक्टर से टिक-प्रिवेंशन मेडिसिन या स्प्रे लें।
गार्डन या बाहर घूमने के बाद डॉग को अच्छे से ब्रश करें।
बिस्तर और खेलने की जगह साफ रखें।
टिक कोई बहुत बड़ी बीमारी नहीं है, लेकिन अगर समय पर ध्यान न दिया जाए, तो यह डॉगी की सेहत बिगाड़ सकता है। प्यार और थोड़ी सी सावधानी से आप उसे टिक-फ्री और खुश रख सकते हैं। तो अगली बार जब आपको टिक दिखे, घबराइए मत आप अब पूरी तरह तैयार हैं!

